माकपा कार्यालय के विस्तार का कार्य आरंभ — छत ढलाई का हुआ शुभारंभ
सहरसा, बिहार — भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सहरसा जिला कार्यालय के दूसरे मंज़िल की ढलाई का कार्य मंगलवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओमप्रकाश नारायण, माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य विनोद कुमार, जिला मंत्री रणधीर यादव दिलीप ठाकुर समेत अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में किसान सभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण दयाल यादव, वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद सुमन, कुलानंद कुमार, नसीम उद्दीन, मनोज शर्मा, नसीम मिस्री सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वामपंथी विचारधारा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
यह जिला कार्यालय पार्टी की जनसंघर्ष की विरासत और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा है। कार्यालय भवन का विस्तार, जनपक्षधर राजनीति को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
नेताओं ने इस अवसर पर कहा कि यह कार्यालय न केवल पार्टी गतिविधियों का केंद्र बनेगा बल्कि आम जनता के अधिकारों और संघर्षों की आवाज़ को भी संगठित रूप देगा।