अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
उज्जैन। पर्यावरण संरक्षण को लेकर यूएसके मानवाधिकार संस्था ने एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। संस्था ने निर्णय लिया है कि अब किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर केक काटने की परंपरा की जगह पौधारोपण किया जाएगा। इस मुहिम का उद्देश्य हरियाली को बढ़ावा देना और ग्रीन उज्जैन, क्लीन उज्जैन का संदेश पूरे देश में फैलाना है।
इस पहल की शुरुआत संस्था के उपाध्यक्ष एडवोकेट फैसल अहमद के जन्मदिवस पर पौधारोपण कर की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष शेहरोज कुरैशी ने संकल्प लिया कि हर सदस्य के जन्मदिवस को वृक्षारोपण के माध्यम से यादगार बनाया जाएगा।
इस अवसर पर संयुक्त सचिव गुलरेज अंसारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशिक अली, सहायक बाबर खान, अम्मार पट्टावाला, जिला मीडिया प्रभारी शाहनवाज खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि इस मुहिम से जुड़ें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की रक्षा में अपना योगदान दें।