गाड़ियों पर बैठे कांवड़ियों को पुलिस ने उतारा, सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश
गागलहेड़ी तिराहे पर एसपी ट्रैफिक और सीओ सदर ने किया निरीक्षण
सहारनपुर। श्रावण मास व कांवड़ यात्रा-2025 को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा गागलहेड़ी तिराहे पर निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क पर DJ या अन्य वाहनों की छतों पर बैठे कांवड़ श्रद्धालुओं को सुरक्षित नीचे उतारा गया तथा उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही कांवड़ ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सेवा व सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़