अलवर के तीनों जिलों में 74 सरकारी स्कूल भवन जर्जर।
पत्रकार सुरेन्द्र सिंह बड़ेर अलवर (इंडियन टीवी न्यूज़)
राजस्थान। अलवर, बहरोड़-कोटपूतली और खैरथल-तिजारा में संचालित हैं। इसमें अलवर जिले के 50, कोटपूतली-बहरोड़ जिले के 13 और खैरथल-तिजारा जिले के 11 स्कूल भवन जर्जर हैं। कहीं कमरों से पानी है और तो लेंटर गिर रहा है। बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर इन स्कूलों में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शिक्षा विभाग की ओर से डेढ़ माह पूर्व इन स्कूलों की मरमत का प्रस्ताव विभाग को भेजा था, जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सभी विद्यालयों, कॉलेजों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं जर्जर मकानों का सघन सर्वे कर क्षतिग्रस्त व जीर्ण-शीर्ण भवनों को चिन्हित करने व उनको वैकल्पिक स्थानों पर शिफ्ट कराने के आदेश शु जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने दिए हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों को 7 दिन में ढीली विद्युत लाइन, टेढ़े विद्युत पोल दुरुस्त करवा कर सुचारु होने का प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।