✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
ग्राम ददरा टोला में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का हुआ शुभारंभ
कटनी – विकासखंड बड़वारा के बरही सेक्टर क्रमांक 05 के अंतर्गत आदर्श ग्राम ददरा टोला में शनिवार को नवांकुर सखी हरियाली यात्रा का शुभारंभ खेर दाई मंदिर से पूजा अर्चन करते हुये किया गया।
कार्यक्रम मे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ.तेज सिंह केशवाल ने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के विषय के साथ महिलाओं की विशेष भूमिका को याद दिलाते हुवे चिपको आंदोलन से भी सभी को अवगत कराया। तदुपरांत जनप्रतिनिधि व नवांकुर संस्था नव प्रेरणा जन जागृति समिति द्वारा सभी को बीजरोपण द्वारा तैयार नर्सरी से पौधे वितरित किये गए। इसके उपरांत हरियाली यात्रा का एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनपद पंचायत बड़वारा ब्लॉक अध्यक्ष सुधा जायसवाल, जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल एवं ब्लॉक समन्वयक बड़वारा नंदिनी वाटिया, ग्राम सरपंच भागवती रजक, पंच अजय मिश्रा, पंचायत सचिव नन्द किशोर गौतम, नवांकुर संस्था प्रमुख रविशंकर रजक, अध्यक्ष रामौतार, प्रस्फुटन अध्यक्ष सागर दहिया, कैलाश केचर, सुभाष जायसवाल, हरि दीन, पूर्व परामर्शदाता कंछेदी कोरी, दुर्गा प्रसाद केवट एवं नवांकुर सखी मंती बाई प्यारी बाई पाल बाई, राम बाई, शशि बाई, चैनी बाई, रानी, शिखा, इन्द्रकली, रागनी प्रियांशु आदि नवांकुर सखी महिलाओं की उपस्थिति रही।