सड़क दुर्घटना में हो रही गोवंश की मौत और अन्य मागों के संबंध में विश्व हिंदू परिषद द्वारा मुख्य नगर पालिका कैमोर को सौंपा गया ज्ञापन
कटनी।।कैमोर विजयराघवगढ़ मुख्य मार्ग में बैठने के कारण सड़क दुर्घटना में होने वाली गोवंश की मौत और आवारा पशुओं को शासकीय गौशालाओं में पहुंचाने और उनकी उचित व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड विजयराघवगढ़ के द्वारा विगत 31 जुलाई को नगर परिषद कार्यकाय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को विभिन्न मागों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है और मांगे पूरी ना होने की स्थिति में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है
आपको बता दे कि जिला कलेक्टर कटनी के आदेश के पश्चात भी नगर परिषद कैमोर द्वारा आवारा पशुओं के संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है जिनकी वजह से आवारा पशु गोवंश मुख्य मार्गो पर आकर बैठ जाते है और सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते है । इन्हीं सभी कमियों को देखते हुए विश्व हिंदू परिषद द्वारा सर्वप्रथम कैमोर नगर परिषद के C.M.O , एवं अनुविभागीय अधिकारी विजयराघवगढ़ को विभिन्न मागों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है साथ ही विजयराघवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाली दो प्रमुख गौशाला में उचित व्यवस्थाओं एवं गौवंश के उपचार की उचित व्यवस्था के लिए शासकीय डॉक्टरों की नियुक्ति की मांगे भी प्रशासन से की गई है ,
इसके अतिरिक्त पशु पलकों पर भी पालतू गोवाशो को सड़कों पर छोड़ने पर चलानी कार्यवाही और मुनादी के माध्यम से पशु पलकों को सूचित करने की मांग की है
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद कैमोर नगर संयोजक रौशन असनानी, अमन परौहा, दाऊ जायसवाल, B.P सेन सहित विश्व हिंदू परिषद कैमोर एवं विजयराघवगढ़ के अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट