नकुड उपजिलाधिकारी ने अबेहटा में सीसी सड़क और नालियों का निरीक्षण।
अंबेहटा सहारनपुर
बुधवार को नकुड उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार कस्बे के जामा मस्जिद पर नगर पंचायत द्वारा बनाई जा रही सीसी सड़क का निरीक्षण किया और उसके बाद मोहल्ला गाडान में पहुंचे और शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाया और पैदल घूम कर सीसी सड़कों और नालियों का निरीक्षण किया।आरिफ अहमद ने नगर पंचायत द्वारा बनाई गई सीसी सड़क और नालियों को ठेकेदार द्वारा मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं करने की शिकायत मंडल आयुक्त से लिखित में की थी जिसके बाद जांच नकुड उपजिलाधिकारी को सौपी थी उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि शिकायत पर निरीक्षण किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत करता आरिफ अहमद ने बताया कि एसडीएम से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य के समय की विडियो,फोटो, ठेकेदार से बातचीत की ओडियो जांच में शामिल की जाए। ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़