रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जेल में बंद परिरूद्ध बंदियों को खुली मुलाकात के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश
गुना 07 अगस्त 2025
जेल अधीक्षक, जिला जेल गुना द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार, जिला जेल गुना में रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रात: 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक पंजीकरण किया जायेगा। मुलाकात पर आने वाले परिजनों द्वारा सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बाहरी सामग्री जैसे – मिठाई, रूपये, मोबाईल एवं अन्य कोई मादक पदार्थ प्रतिबंधित रहेगें। साथ ही परिजन मात्र जेल कैंटीन से निर्धारित शुल्क अदा कर मिठाई, राखी एवं रोली का पैकेट प्राप्त कर बंदियों को राखी बांधी जा सकेगी। जेल कैंटीन से प्रदाय सामग्री के अतिरिक्त कोई भी सामग्री जेल में पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।
जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट