बृद्ध महिला पर धारदार हथियार से हमला कर चोरी की घटना को दिया था अंजाम
थाना रेढ़र पुलिस ने अभियुक्त को 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया गया। पूरे मामले का खुलासा करतें हुये सीओ माधौगढ़ ने बताया की दिनांक 20 जुलाई 2025 को ग्राम ईगुई निवासी वादी द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी की अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की नीयत से उसके घर में प्रवेश कर लिया गया तथा उसके घर में अकेली मां को धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया, उपरोक्त अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन के गले में पड़ी सोने की चैन भी लूट ली गई,जिस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की थी। जब थाना पुलिस द्वारा अपराध रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर अभियुक्त सलीम पुत्र गुलाब निवासी मकरबई थाना कबरई जिला महोबा को भगवन्तपुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया,जिसके पास से एक 315 वोर तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुये, पूछताछ में उसने बताया कि वह यहां अपने साथी संजय पुत्र मजीद तथा रामकरण उर्फ कब्रा पुत्र कल्लू निवासी मकरबई थाना कबरई जिला महोबा के इंतजार में खड़ा था। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसने पिछले माह ग्राम इंगुई में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, इसके लिए वह जब घर में घुसा तो वहां केवल एक वृद्ध महिला थी जिसे मारपीट कर उन लोगों ने घायल कर दिया,लेकिन जब वह सामान की चोरी कर भागने की फिराक में थे,तभी गांव में प्रभात फेरी निकलने लगी सो उन लोगों ने समझा कि गांव के लोग जाग गए हैं इसलिए घबराहट में वह बिना चोरी किए ही घर से भाग गए,सीओ ने बताया कि फरार अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है जल्दी उनकी गिरफ्तारी होगी, गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं लगभग आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत है उन्होंने बताया कि अभियुक्त के पास से कुछ चोरी का माल भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश