नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
सदर प्रखंड के नगवां में विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा किया गया पौधा वितरण, पेड़ लगाव अभियान जारी
हजारीबाग: “हरियाली ही हमारी विरासत है” के संकल्प के साथ विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में चल रहे पौधा वितरण और रोपण अभियान के तहत शुक्रवार को सदर प्रखंड के नगवां में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 500 पौधों का वितरण ग्रामीणों के बीच किया गया।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने संदेश देते हुए कहा है कि हमारा लक्ष्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि इन्हें सुरक्षित बड़ा करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, हरियाली और संतुलित पर्यावरण मिल सके। वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार हैं, और इनके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है।
गौरतलब है कि इस वर्ष 1,51,000 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक 62,500 पौधों का वितरण और रोपण हो चुका है। यह लगातार चल रहा प्रयास हजारीबाग को और अधिक हरा-भरा बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विधायक ने ग्रामीणों से अपील किया कि वे वितरित पौधों को अपने घर, खेत और आसपास के क्षेत्रों में लगाकर उनकी नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाले वर्षों में यह घने वृक्ष बनकर छाया, ऑक्सीजन और पर्यावरण संतुलन प्रदान कर सकें।
इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पर्यावरणीय जन-जागरूकता अभियान की सराहना की और इसे सफल बनाने का संकल्प लिया।
यह पौधा वितरण श्रृंखला प्रतिदिन हजारीबाग के विभिन्न क्षेत्रों में जारी है, और आने वाले दिनों में कई अन्य पंचायतों एवं मोहल्लों में इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।