नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
कोनार डैम के विस्थापितों ने किया विश्व आदिवासी दिवस पर फुटबॉल मैच का आयोजन
हजारीबाग/विष्णुगढ़: प्रखंड के कोनार डैम फुटबॉल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर एकदिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत राज्यसभा सांसद झारखंड के नायक पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन श्रद्धांजलि अर्पित कर बिरसा मुंडा, सिद्धू कान्हु, बाबा तिलका मांझी समेत झारखंड के अन्य नायकों को पुष्प अर्पित कर आदिवासी दिवस पर याद किया गया सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया । एकदिवसीय फुटबॉल मैच में कुल आठ टीमों ने भाग लिया और विजेता बनकर जीते 20किलो मुर्गा एवं ट्रॉफी मानपुर की टीम व उपविजेता गझंडी की टीम 15 किलो मुर्गा एवं ट्रॉफी इनके अलावे तीसरे व चौथे दिन स्थान प्राप्त करने वाली गोंदलीटांड़ और अलकीलवा की टीमों को भी ट्रॉफी दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड लोकतांत्रिक क्रान्तिकारी मोर्चा के केंद्रीय संगठन महासचिव महेंद्र प्रसाद महतो उर्फ माही पटेल के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड बीससूत्री उपाध्यक्ष सह जेएमएम के नेता छोटेलाल बेसरा के हाथों पुरस्कृत किया गया। माही पटेल ने कहा कि खेल से युवा अपनेआप को फिट रख सकते हैं, खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए हमारे केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक माननीय जयराम कुमार महतो जी 14 अगस्त को विष्णुगढ़ के सारुकुदर में उपस्थित होंगे।
वहीं छोटेलाल बेसरा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर हमें अपने लड़ाकू पूर्वजों याद करने और प्रेरणा लेने की जरूरत है, जल जंगल और जमीन की लड़ाई में हमारे पूर्वज कभी समझौते नहीं किए। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्यरूप से साहेबराम हेंब्रम, मनोज बेसरा, बबलू बेसरा, टूनटून हेंब्रम, अरुण बेसरा, भेखलाल हेंब्रम समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।