नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दारू थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात
हजारीबाग/दारू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दारू के नए थाना प्रभारी, मो. इकबाल हुसैन से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक पुस्तक भेंट की।
इस अवसर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से कहा कि उनके आने से वे बहुत खुश हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके दारू क्षेत्र में रहते हुए सभी अवैध और गैर-कानूनी काम रुकेंगे।
पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ने थाना प्रभारी से कहा कि वे जयराम दादा के विचारों पर समाज में न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं और इसमें उन्हें थाना प्रभारी के सहयोग की उम्मीद है।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार, संगठन महामंत्री सतीश कुमार गिरी, मीडिया प्रभारी अनिल कुमार यादव, सचिव शिबू प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।