मऊ। आम आदमी पार्टी की बैठक शुक्रवार को स्पाम गेस्ट हाउस पुरानी तहसील मऊ में जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई तत्पश्चात प्रेस कान्फ्रेंस हुई। आम आदमी पार्टी द्वारा सदर विधानसभा मऊ से विक्रमजीत सिंह, मधुबन विधानसभा से कमलेश द्विवेदी तथा घोसी विधानसभा से पंकज भारती को संभावित प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी प्रवीण यादव ने कहा की जनपद मऊ में की 4 विधानसभाओं में से 3 विधानसभाओं के प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं जो बहुत ही कर्मठ व ईमानदार छवि के हैं और कहा कि आम आदमी पार्टी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने कहा कि आम आदमी पार्टी का बूथ स्तर पर एक मजबूत और सशक्त टीम तैयार हो चुकी है जो आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का पताका फहराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला महासचिव सुशील चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के विकास माडल पर चुनाव लड़ेगी। जनता अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित है और उनके तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। विधानसभा घोसी से मिडिया प्रभारी बनागया सुधीर कुमार ठाकुर