अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज़
मैनपुरी उत्तर प्रदेश
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के नगला केहरी गांव में धान की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय एक किसान कि अचानक मौत हो गईl मृतक की पहचान 47 वर्षीय पुरुषोत्तम के रूप में हुई है परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी मौत किसी जहरीले कीड़े के काटने से हुई हैl पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैl
यह घटना उसे समय हुई जब पुरुषोत्तम भोजराज यादव के खेत में धान की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहे थेl ग्रामीणों ने बताया है कि पुरुषोत्तम ने दो टंकी दवा का छिड़काव कर लिया था और तीसरी टंकी भरने के बाद छिड़काव करते समय अचानक खेत में ही गिर पड़े आसपास कम कर रहे अन्य किसानों ने देखकर परंतु उनके परिवार वालों को सूचित किया l
परिवार के लोग आनन -फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया परिजनों का मानना है की कीटनाशक दवा के प्रभाव के कारण या किसी जहरीली कीड़े के काटने से उनकी मृत्यु हुई हैl इस मामले पर बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया की किसान की मृत्यु के सही कर्म का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उन्होंने कहा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कर्म की पुष्टि हो पाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी l