दुद्धी सोनभद्र।भाऊराव देवरस राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी में एम० ए० प्रथम वर्ष (हिन्दी, राज० शास्त्र, समाजशास्त्र) तथा एम० एस-सी० प्रथम वर्ष (वनस्पति विज्ञान) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र/छात्राएं अपने स्नातक के अंतिम वर्ष के विषयों में से किसी विषय में 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
स्नातक द्वितीय/तृतीय वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है। छात्र/छात्राएं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर और शुल्क जमा कर, हार्ड कॉपी दिनांक 31.08.2025 तक महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं।
प्राचार्य डॉ रामसेवक सिंह यादव ने इच्छुक छात्र/छात्राओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और हार्ड कॉपी महाविद्यालय में जमा करें। अधिक जानकारी के लिए छात्र/छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह