✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कट्टा लिए युवक का वीडियो viral होने पर रंगनाथ पुलिस की त्वरित कार्यवाही
कटनी// पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं सी एस पी नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि कट्टा लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल होने पर तत्काल रंगनाथ नगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 24 घण्टे के अंदर वीडियो में दिख रहे युवक रोशन ठाकुर पिता गजराज ठाकुर उम्र 23 निवासी लक्ष्मी पान भंडार पाठक वार्ड थाना रंगनाथ नगर को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस एवं एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस जब्त कर जेल भेजा गया।।