गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु सहारनपुर पुलिस कार्यालय में विशेष सैल गठन
जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी एवं नागरिकों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से पुलिस कार्यालय सहारनपुर में एक विशेष “गुमशुदा मोबाइल सैल” का गठन किया गया है।
इस सैल के माध्यम से – गुमशुदा मोबाइल फोन की ऑफलाइन शिकायतों का पंजीकरण एवं वैज्ञानिक तरीके से ट्रैकिंग की जाएगी। बरामद मोबाइल फोन सम्बन्धित थानों के माध्यम से शीघ्रता से वास्तविक मालिकों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
सहारनपुर पुलिस का यह प्रयास आमजन को प्रत्यक्ष राहत पहुँचाने और “जनसेवा, के उद्देश्य को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनपद पुलिस का संकल्प है कि नागरिकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु हर संभव तकनीकी और मानवीय संसाधनों का उपयोग कर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़