जिला गुना से व्यूरो चिफ गोलू सेन की रिपोर्ट
शासकीय प्राथमिक स्कूल हुआ जर्जर बिल्डिंग का टूटा हिस्सा निजी घर में पढ़ रहे बच्चे
पीपल के पेड़ नीचे लगने लगा स्कूल तो तेज आंधी बारिश में पीपल का पेड़ गिर गया
अब एक निजी व्यक्ति के मकान में चल रहा 60 बच्चों का शासकीय प्राथमिक विद्यालय
गुना जिले में अधिकतर शासकीय विद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए खराब स्कूलों की जर्जर भवनो में ही जान जोखिम में डालकर शिक्षा प्राप्त करना पड़ रही है ऐसा ही एक और मामला सामने आया है गुना ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिछेरा के गांव चक चिरोल में शासकीय प्राथमिक विद्यालय में 60 बच्चे दर्ज हैं बच्चे पिछले 1 साल से पीपल के पेड़ के नीचे लग रहा था अब एक निजी व्यक्ति के मकान में पढ़ रहे हैं गांव के सरपंच और ग्रामीणों का कहना है एक डेढ़ साल से शासकीय प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग जर्जर है जिसका कुछ हिस्सा गिर चुका है स्कूल बिल्डिंग की जर्जर स्थिति को देखते हुए बच्चों को शिक्षकों द्वारा मैदान में पीपल के पेड़ के नीचे क्लास लगाकर पढ़ने लगे थे लेकिन तेज आंधी और बारिश में पीपल के पेड़ की बड़ी डाल टूटकर एक दिन गिर गई थी गनीमत यह रही कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ इससे बच्चों और शिक्षकों को भी जान का खतरा हो सकता था अब बच्चों का स्कूल पेड़ के नीचे से भी बंद हो गया था ग्रामीण बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था न होने से चिंतित हुए सभी ग्रामीण जनों ने मिलकर एक निजी व्यक्ति के मकान में फिलहाल बच्चों के प्राथमिक विद्यालय संचालित करने की व्यवस्था की है स्कूल के शिक्षकों ने बताया करीब 60 बच्चे प्राथमिक विद्यालय में दर्ज है तीन शिक्षक है पिछले 1 साल से स्कूल बिल्डिंग के अंदर विद्यालय नहीं लग रहा जर्जर बिल्डिंग के चलते शिक्षकों और बच्चों को जान को भी खतरा रहता था उसमें कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था शिक्षकों की समझदारी रही कि उन्होंने इस क्षतिग्रस्त स्कूल को छोड़कर अन्य जगह बच्चों को शिक्षा देना प्रारंभ कर दिया ग्राम पंचायत रिछेरा के सरपंच का कहना है ग्राम पंचायत द्वारा भी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन को स्कूल की जर्जर हालत को लेकर लिखित में प्रतिवेदन दे चुके हैं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों द्वारा भी शिक्षा विभाग में स्कूल की जर्जर स्थिति को लेकर लिखित आवेदन देकर अवगत करा चुके हैं लेकिन 1 साल से अधिक समय निकालने के बाद भी ना जिला प्रशासन और ना ही शिक्षा विभाग ने स्कूल की मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाया फिलहाल ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी व्यक्ति के मकान में प्राथमिक विद्यालय लगाया जा रहा है ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय चक चोरोल की बिल्डिंग की शासन प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग की है ग्रामीणों का कहना है सरकारी अधिकारियों सांसद विधायक सबको बता दिया लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की