जिला ब्यूरो चीफ दीपकशर्मा
नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 15 हंचौरा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध अंबिका प्रसाद द्विवेदी का मानपुर से हंचौरा लौटते समय सड़क में गड्ढों से बने नाले में गिरकर हाथ टूट गया था इसी तरह राजेंद्र शर्मा अपने बच्चों के साथ मानपुर नवज्योति विद्यालय से लौट रहे थे और सेमरा से हंचौरा मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढों के कारण गाड़ी फिसल जाने से अपने बच्चे सहित घायल हो गए
नगर परिषद मानपुर के हंचौरा वार्ड क्रमांक 15 की महत्वपूर्ण मांग मुख्य मार्ग मानपुर ब्योहारी मार्ग से जोड़ा जाना कई दिनों से क्षेत्रीय राजनेताओं एवं नगर परिषद के नजर अंदाज करने से लंबित पड़ी हुई है नतीजन आए दिन रोज खराब जर्जर सड़क पर गिर कर ग्रामवासी और राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं लेकिन हंचौरा वार्ड क्रमांक 15 के निवासियों की समस्या को सुनने अभी तक ना तो क्षेत्रीय विधायक और ना ही नगर परिषद की भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष भारती सोनी इनके बीच पहुंची हैं
वार्ड क्रमांक 15 हंचौरा निवासियों का कहना है कि हम लोगों के द्वारा कई बार नगर परिषद मानपुर में 15 नंबर वार्ड को मुख्य मार्ग मानपुर ब्योहारी रोड से जोड़े जाने के लिए आवेदन दिया है एवं बरसात के समय के पूर्व ही खराब जर्जर सड़क को मुरूम मिट्टी या जेएसबी डालकर बराबर कराने का आवेदन पत्र कई बार कार्यलय नगर परिषद में दिया गया है लेकिन हमें समझ आ रहा है कि हमारे वार्ड से भाजपा समर्थित पार्षद होने के बावजूद भी हमें विकास के मॉडल से अछूत रखा जा रहा है
सूत्रों के मुताबिक नगर परिषद द्वारा हर वर्ष बरसात के समय तात्कालिक व्यवस्था के लिए 10 लाख रुपए खराब सड़कों की मरम्मत के नाम पर मोटी रकम आहरित की जाती है जानकारी है की इस वर्ष भी नगर परिषद द्वारा सौम्या कंस्ट्रक्शन प्रोपराइटर(अरुण/विनय पटेल)को नगर परिषद के अंदर सभी वार्डों में खराब सड़कों की मरम्मत का कार्य दिया गया है जिसकी लागत लगभग 10 लाख रुपए है लेकिन अभी तक हंचौरा वार्ड नंबर 15 में सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है कहीं ऐसा तो नहीं की परिषद के जिम्मेदार सड़क मरम्मत के नाम पर हर वर्ष 10 लाख रुपए आहरित कर कागजों में ही सड़क का मरमत कार्य कर दिया जाता है
क्षेत्र के सम्मानित लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह एवं जिले के कलेक्टर महोदय से वार्ड नंबर 15 ग्राम हंचौरा के निवासियों ने आग्रह किया है कि निवेदन को आंदोलन बनते देर नहीं लगती अतः निवेदन है कि इस सड़क रूपी जनसमस्या पर अपना ध्यान आकर्षित कर तत्काल इसके निराकरण हेतु प्रयास करें !!