नरेश सोनी हजारीबाग
विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा लगाया गया दो दिवसीय रक्तदान शिविर
हजारीबाग: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पुराना बस स्टैंड, सम्राट होटल के बगल ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के द्वारा संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि जी के 18 वीं पुण्य स्मृति दिवस को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर को स्मरणीय बनाने हेतु संपूर्ण भारत में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 1 लाख यूनिट रक्तदान करने का संकल्प लिया गया है। यह कार्य 22 अगस्त से 25 अगस्त तक किया जा रहा है। इस संदर्भ में हजारीबाग के पुराना बस स्टैंड स्थित मुख्य सेवा केंद्र के द्वारा भी दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी हर्षा दीदी, हजारीबाग सिविल सर्जन भ्राता अशोक कुमार जी , एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन भ्राता निर्मल जैन जी देवांगना सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी तृप्ति दीदी ने दीप प्रज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया ।मुख्य सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी हर्षा दीदी ने रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया।
तत्पश्चात कंचन अग्रवाल, विनोद राम ,मृत्युंजय कुमार, संदीप कुमार पांडे ,संजय साव, किशन कुमार ,शंभू कुमार ,विकास कुमार ,पवन केसरी, नौशाद अनवर ,मधुमिता कुमारी ,अजय सिंह, रमेश मेहता, सुमन नदी, प्रभुनाथ मेहता, तिलक साव,सनी सिंह ,सीमा सिंह ,रिंकी गुप्ता ,देवानंद पांडे इत्यादि अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।रक्तदान के पश्चात भ्राता अशोक कुमार सिविल सर्जन हजारीबाग, सेवा केंद्र संचालिका हर्षा दीदी, वॉलंटरी संगठन के अध्यक्ष भ्राता निर्मल जैन जी ने सभी रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया। तथा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। राज योगिनी हर्षा दीदी ने सभी अतिथियों को ईश्वरीय साहित्य और सौगात देकर तिलक और पट्टा पहना कर स्वागत और सम्मान किया। अतिथियों ने सम्मिलित रूप से दादी जी के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी।
ब्रह्मा कुमारीज की ओर से हर्षा दीदी ने कहा कि हम लोग आगे भी भविष्य में इस प्रकार के शिविर का आयोजन करेंगे और सभी को उमंग उत्साह में लाकर यह पुण्य का कार्य करते रहेंगे। भारी बारिश होने के बावजूद भी रक्तदाताओं ने उमंग उत्साह का परिचय दिया। शिविर को सफल बनाने में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ब्लडमैन भ्राता निर्मल जैन जी ब्रह्मा कुमारीज परिवार के सभी भाई बहन तथा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर प्रणीत कुमार सहाय समेत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।