रिश्वत लेते लेबर इंस्पेक्टर गिरफ्तार
शामली जनपद में रिश्वत लेते लेबर इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मामला है एक युवक की मौत का, बेटे के मरने के बाद उसके पिता ने मृतक युवक का लगभग 5 लाख रुपये सरकारी मुआवजा लेने के लिए लेबर इंस्पेक्टर को रिपोर्ट लगाने को कहा तो लेबर इंस्पेक्टर ने की रिपोर्ट लगाने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग, पीड़ित ने की एंटी करप्शन थाने में कराई शिकायत दर्ज , वही एक होटल पर रुपए लेते लेबर इंस्पेक्टर को रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़