दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
बरसात की पानी न निकलने के कारण गांव के लोग समस्या से जूझ रहे हैं, इस समस्या के समाधान के लिए एक छात्रा ने उठाई आवाज।
गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा गांव में बरसात के पानी को रोका गया है जिसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है, मगर किसी ने भी आवाज नहीं उठाई।
गांव की ही एक छात्रा ने आवाज उठाई क्योंकि उसे स्कूल आने जाने में बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ता है।
उसका कहना है कि गांव के प्रधान, पोखरी पाट कर उसमें घर बनाए हैं इसी कारण वो उस व्यक्ति को पानी खोलने के लिए नहीं बोल रहे हैं, जिन्होंने पानी बांध रखा है।
प्रधान खुद डरे हुए हैं कि कही उनके जमीन की जांच ना हो जाए।
छात्रा के अनुसार, बड़ी जाति के लोगों द्वारा पक्की नाली पाट कर पानी रोका गया है जिसके कारण पानी निकल नहीं पा रहा है।
छात्रा का कहना है कि मेरी इस छोटी सी बात पर कोई ध्यान नहीं देगा मुझे पता है फिर भी मैं Indian Tv News के माध्यम से ये खबर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाना चाहती हूं ताकि गांव की समस्या दूर हो सके।
उस छात्रा का ये भी कहना है कि अगर ऐसे ही रहा तो हम लोगों का स्कूल जाना भी बंद हो जाएगा।
उसका ये भी कहना है कि उसके गांव में ही एक स्कूल बना है Stanford, जो नाली के ऊपर बना है।
जहां स्कूल बना है वहां भी एक नाली थी मगर अब नहीं है।
पानी ज्यादा होने के कारण किसी के घर में पानी जा रहा है तो किसी का फसल बर्बाद हो रहा है मगर किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि जिन्होंने पानी रोक रखा है वे लोग उच्च जाति के हैं, ऐसा छात्रा का कहना है।
मैं दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News मैं बलिया जिले के समस्त अधिकारियों से चाहूंगा कि वे लोग इस समस्या का समाधान करें ताकि बच्चों के पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कोई रुकावट ना आए।