साढ़े 3 साल बाद जेल से रिहा होगे हाजी इकबाल के बेटे
जेल के बाहर भारी भीड़-सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात
मीडिया का लगा जमावड़ा
सुप्रीम कोर्ट से हाजी इकबाल के परिवार को राहत मिलने के बाद सहारनपुर जेल से साढ़े तीन साल बाद चारों बेटे जावेद, वाजिद, अलीशान व अफजाल की रिहाई होगी। जिसके चलते जेल के बाहर परिवार और लोगों की भारी भीड़ जमा है। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड पर है। उच्च अधिकारी पल पल की खबर ले रहे है। सहारनपुर जिला कारागार के बाहर जहां लोगों की भीड़ लगी है वहीं मीडिया का जमावड़ा भी लगा हुआ है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़