सहारनपुर
इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को मिली म्हाड़ी/गुघाल मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी…
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के अंतर्गत 2 सितंबर से आयोजित होने वाले म्हाड़ी/गुघाल मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने निरीक्षक प्रमोद कुमार को सौंपी है. प्रमोद कुमार, जो कि विशेष जांच प्रकोष्ठ सहारनपुर के प्रभारी हैं- अपनी कुशल कार्यशैली और व्यवहारिक नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार के अनुभव और सख्त कार्यशैली को देखते हुए ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम हर स्तर पर सतर्क रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में मेला सम्पन्न हो सके।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़