वैश्य अग्रवाल चेतना मंच के विस्तार को लेकर एक बैठक आदेश अग्रवाल की अध्यक्षता में दिल्ली रोड स्तिथ एक होटल में सम्पन्न हुई, जिसमे विस्तारीकरण के साथ साथ वैश्य समाज की एकजुटता को लेकर भी चर्चा की गई।
सहारनपुर: काफी समय से प्रस्तावित वैश्य अग्रवाल चेतना मंच की बैठक में वैश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुचने ओर वैश्य समाज के लिए आने वाली समस्याओं के निराकरण ओर वैश्य समाज को जोड़ने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की बात रखते हुए चर्चा की गई, वही बैठक में फ्री मेडिकल कैम्प ओर समाज के हित के लिये कार्य करने की भी चर्चा हुई।
बैठक में अध्यक्षता करते हुए आदेश अग्रवाल ने वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर दिया, वही चेतना मंच के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज सभी अपने अपने समाज को खड़ा करने के लिए प्रयासरत है, हमारा उद्देश्य भी स्पष्ट है हम वैश्य समाज के हित के लिए कार्य करे। गौरव गर्ग ने समाज में जागृति एवं समाज की एकजुटता पर बल दिया, आलोक अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज मे संख्या बल अधिक होते हुए भी समाज को उचित प्रतिनिधित्व नही मिलता जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। नीरज गुप्ता ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ हमे समाज के हित मे कार्य करना है। नीरज सिंघल ने अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसैन जयंती के अवसर पर चिकित्सा शिविर लगाने का सुझाव दिया, संजय गुप्ता ने कहा कि वैश्य अग्रवाल चेतना मंच काफी समय से समाज के हित मे कार्य करता चला आ रहा है और आगे भी करता रहेगा, बैठक में उपस्तिथ वैश्य समाज के अन्य बन्धुओ ने भी अपने विचार व्यक्त किये, इस बैठक में मुख्य रूप से आदेश अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, नितिन सिंघल, विजय गुप्ता, संजय गर्ग पार्षद, संजय गुप्ता, नीरज सिंगल, गौरव गर्ग, नीरज गुप्ता, कमल गर्ग, लखन किशोर गुप्ता, रोहन गर्ग, प्रदीप मित्तल, नवीन सिंघल, राजीव गुप्ता, मयंक गोयल, आदित्य गर्ग, प्रवीण मित्तल, सुशील जिंदल, प्रदीप गुप्ता, शिशिर मित्तल, संजय अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, सुशील गुप्ता, राजेश तायल आदि उपस्तिथ रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़