नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग।
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभुक – केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया वितरण
हजारीबाग : माननीय केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं सांसद हजारीबाग मनीष जयसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, बड़कागांव विधायक रोशललाल चौधरी, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, बगोदर विधायक ने आज दिशा की बैठक उपरांत जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चयनित लाभुकों को सहायता प्रदान की।
समुदाय आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय मंत्री महोदया एवं सांसद हजारीबाग के द्वारा चांदनी प्रवीण (ग्राम पंचायत मंदईखुर्द) एवं लाडली खातून (ग्राम पंचायत मंदईकला) की गोदभराई की गई। इसी क्रम में साईं निधि एवं प्रेम कुमार (ग्राम पंचायत नगवां) का अन्नप्राशन कराया गया।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत खुशी कुमारी एवं चांदनी कुमारी को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत सोनी देवी एवं पुनम कुमारी को सहायता प्रदान की गई। वहीं मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत कुणाल सिन्हा, राकिब असरफ एवं शाजिया प्रवीण को यंत्र-उपकरण उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ये योजनाएँ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं, दिव्यांगजनों एवं कमजोर वर्गों को सीधे लाभ पहुँचा रही हैं। इससे सामाजिक सशक्तिकरण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य लाभुक तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे, ताकि अधिक से अधिक परिवार इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।