डीआईजी अभिषेक सिंह रहे जनसुनवाई में मौजूद
जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर किया गया निस्तारण
सहारनपुर । शासन के निर्देशों के अनुपालन में उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र श्री अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान डीआईजी ने आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत की प्रगति की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाए
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़