सर्व हिंदू समाज संगठन ने की कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से भेंट, इटारसी स्टेशन वाले हनुमान मंदिर विस्थापन से असहमत सर्व हिंदू समाज संगठन ने आज नर्मदापुर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से की भेंट
रिपोर्टर राजेंद्र धाकड़
नर्मदापुरम
स्टेशन वाले हनुमान मंदिर विस्थापन से असहमत सर्व हिंदू समाज संगठन ने आज नर्मदापुर कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा से भेंट कर भूमि के स्वामित्व,नक्शा व होने वाले खर्च के संबंध में चर्चा की।कलेक्टर ने इटारसी एसडीएम टी प्रतीक राव से फोन पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों को आश्वाशन दिया कि हिंदू संगठनों की सहमति से ही मंदिर के विस्थापन सम्बंधित कार्य किए जाएंगे।
संगठनों की मांग है किमंदिर को बिना हटाए पीछे के अतिक्रमण हटा कर 16 फिट की रोड बनाई जा सकती है।
यदि मंदिर हटाना आवश्यक हे तो मंदिर के लिए दी जा रही जगह का भूमि स्वामी श्री हनुमान जी महाराज के नाम पर रजिस्ट्री की जाए।सभी संगठन के लोगो को मंदिर समिति में सदस्य बनाया जाए। मंदिर का नक्शा, गुंबद की ऊंचाई व सत्संग हॉल का क्षेत्रफल व निर्माण बजट सार्वजनिक किया जाए। नालामोहल्ला रोड पर अतिक्रमण कर बनाई गई सभी मजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।सर्व हिंदू समाज संगठन में विश्व हिंदू परिषद से जिला मंत्री चेतन राजपूत,नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसोरिया, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी, जिला संयोजक नितिन मेषकर,प्रखर राज शर्मा, एवं राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अजय राजपूत, हिंदू महाशक्ति संघ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जीतेंद्र राजवंशी एवं संभागीय मीडिया प्रभारी ललित मालवीय के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।