Indian TV news
ब्यूरो चीफ ( सचिन सिंह ) बीजापुर
यह है भैरमगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र हालत देखिए पूरी खबर ?
अस्पताल में सुविधाएं तो बढ़ गई है ,इसमें कोई शक नहीं है ,स्टाफ भी अच्छे है ,हर रोग के लिए विशेषज्ञ है, दवाई की उपलब्धता भी पहले के मुकाबले बढ़िया है,
पर अस्पताल अस्पताल कम खंडहर जैसा कुछ जायदा ही प्रतीत हो रहा है !
अस्पताल की हालत बहुत खराब है , साफ सफाई में भी लापरवाही देखी जा रही है ।
ऐसे बारिश के मौसम में रख रखाव और साफ सफाई ज्यादा करनी पड़ती है,
मरीजों की संख्या भी बहुत है , लोगों के बैठने तक के लिए जगह की कमी है, भवन छोटा पड़ने लगा है , मेरे हिसाब से भैरमगढ़ को नए स्थान में नए अस्पताल की आवश्यकता है ।
क्योंकि मरम्मत करने का समय अब अस्पताल खो चुका है। अंदर से काया पलट तो कर दिया गया है,
पर दीवारे और छाते चीख चीख कर हालत मंजर बया करती हुई । ऐसे हाल में कुछ मरीजों से बात की तो उनमे से ज्यादातर लोगों का कहना है कि नए अस्पताल की जरूरत है। अब तो जानता की सुनलीजिए?
सरकार भवन बनाकर देता है, मरम्मत करवा देता है ,पर कमी कहा रहा जाती है समझ नहीं आता ।
सुविधाएं उपलब्ध करा के दुबारा पलट कर ना देखना सरकार की गलती है, अपना घर थोड़ी ना है समझ के साफ सफाई का ध्यान ना देना ये जनता की गलती है।
पर किसी को अपनी गलती का एहसास नहीं है। उक्त कथनों में बिचौलियों , ठेकेदारों , कमीशनखोरी आदि का जिक्र भी है बस समझने की जरूरत है। कृपया करके इस विषय को गंभीरता से लिया जाये धन्यवाद 🙏