ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
02/09/2025
अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी
जप्त गांजा को आरोपी के द्वारा बिक्री करने जगदलपुर की ओर ले जाया जा रहा था।
आरोपी के कब्जे से 10.265 किग्रा किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त।*
*जप्त गांजा की कीमत करीबन 102650 /- रूपये।
थाना नगरनार क्षेत्र के ग्राम चोकावाड़ा नगरनार चौक के पास की घटना
आरोपी – निरंजन खिलो पिता मनु खिलो उम्र 24 साल जाति हरिजन निवासी सतीगुडा जयपुर थाना जयपुर सदर जिला कोरापूट उड़ीसा
*जप्त सामान :-* (01) कुल जप्त मादक पदार्थ गाजा वजनी 10.265 कि.ग्राम कीमती 102650/- रुपये
(02) एक नग मोबाईल फोन कीमती 400/रूपये
जगदलपुर। उड़ीसा राज्य से होने वाले अवैध मादक पदार्थ गाजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के दिशा निर्देशन, नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिस पर थाना नगरनार पुलिस टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 01.09.25 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति काई कलर का थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा राज्य से जगदलपुर की ओर बिक्री हेतु परिवहन करने की फिराक में है कि सुचना पर हमराह पुलिस टीम के द्वारा ग्राम चोकावाडा नगरनार चौक के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति को पकडे पुछताछ करने पर अपना नाम निरंजन खिलो पिता मनु खिलो उम्र 24 साल जाति हरिजन निवासी सतीगुडा जयपुर थाना जयपुर सदर जिला कोरापुट उड़ीसा का रहने वाली बताया। आरोपी के कब्जे के काई कलर के थैला को चेक करने पर 02 पैकेट सैलोटेप से लिपटा हुआ कुल वजन 10.265 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 102650/- रूपये एवं एक नग मोबाईल फोन को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर पेश करने रवाना किया गया है। महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक संतोष सिंह ,सउनि दिनेश ठाकुर ,प्रधान आरक्षक गणेश कोरोम आरक्षक दशरू नाग का विशेष योगदान रहा है।