ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
जगदलपुर: बस्तर जिले में सांसद खेल महोत्सव फिट युवा फॉर विकसित भारत 2025” का शुभारंभ आज धरमपुरा क्रीड़ा परिसर (इंडोर स्टेडियम) में हुआ। महोत्सव का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचान दिलाना, खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “खेलो इंडिया, फिट इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाना है।
महोत्सव की प्रतियोगिताएँ ग्राम पंचायत, विधानसभा और लोकसभा स्तर तक आयोजित की जाएँगी। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजन 21 सितम्बर से 21 अक्टूबर तक होगा, इसके बाद 22 अक्टूबर से 22 नवम्बर तक विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिताएँ होंगी और 23, 24 तथा 25 दिसम्बर को लोकसभा स्तर पर अंतिम मुकाबले खेले जाएँगे। समापन समारोह 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस दिन उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।