महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में मंगलवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के आम के बाग में एक 14 साल की लड़की की लाश पेड़ से लटकी मिली। मृतक लड़की का नाम सुनीता बताया जा रहा है, जो सोमवार शाम से लापता थी।
सुबह गांव के कुछ लोग टहलने निकले थे, तभी उन्होंने पेड़ से लटकती लाश देखी और शोर मचाया। इसके बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर बागापार चौकी इंचार्ज मनीष कुमार पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे गांव में शोक और डर का माहौल है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)