✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नगर परिषद अध्यक्ष ने द्वितीय चरण मे किया मुक्तिधाम का भूमि पूजन
विधायक की मंशा अनुसार नगर का चहुंमुखी विकास करुँगी.राजेश्वरी दुवे
कटनी।।विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे ने आज नगर के मुक्तिधाम के द्वितीय चरण के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति प्रदान कर रही है तथा प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु संकल्पबद्ध है। श्रीमती दुबे ने बताया कि यह कार्य विधायक महोदय की दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है तथा मुक्तिधाम जीवन का सत्य है और इस सत्य को सुन्दरता माननीय विधायक हमारे संजू भैया ने प्रदान की ही जिसे के लिए मै विधायक जी का पूरे नगर की ओर से आभार व्यक्त करती हू। नगर के चहुंमुखी विकास की दिशा में मुक्तिधाम का यह विस्तार एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर के धार्मिक, सामाजिक एवं जनसुविधा संबंधी सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाएगा।
कार्यक्रम मे उपस्थित जन
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश्वरी हरीश दुवे उपाध्यक्ष हरिओम वर्मन सीएमओ मनीष परते पार्षद सीता चौधरी बलराम सोनी बलराम गुप्ता सरोज चौधरी रमाकांत तिवारी स्तफाक खान इंजिनियर हिमांशु गौतम प्रभारी सीएमओ कैमोर प्रथ्वी राज सिंह संता विश्वकर्मा पप्पू खान मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी पत्रकार आशुतोष सराफ शब्बीर खान शेरा मिश्रा मनोज बडगैया सीता ताम्रकार सीबी गोतम राकेश पांडे मुनिया सोनी गुड्डु शर्मा राजू शर्मा मुर्ली मिश्रा घनश्याम ताम्रकार शेख राजू सुरेश शर्मा नमीव मलीअ ब्रजेश सोनी राजू कोरी एंव नगर परिषद सदस्यगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर परिषद की विकासोन्मुखी कार्यशैली की सराहना की।
:शेरा मिश्रा: