✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
नगर परिषद अध्यक्ष ने मुस्लिम वार्डो का निरिक्षण कर अगामी त्योहारों की तैयारियो का जायजा लिया
कटनी।।विजयराघवगढ़ आगामी 5 सितम्बर को मुस्लिम समाज की ईद मनाई जानी है त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए नगर परिषद द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे गुरुवार को नदीपार वार्ड न 15 के साथ साथ अंय मुस्लिम वार्डो मे होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था देखने खुद गयी और मौके पर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। किसी भी तरह की कमी न होने पाए साफ-सफाई विधुत व्यवस्था आदि के लिए विषेश आदेश जारी किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ–सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं सुरक्षा से जुड़ी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद का दायित्व है कि नागरिकों को त्यौहार के अवसर पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को भी सुना और भरोसा दिलाया कि सभी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
अध्यक्ष दुबे ने कहा कि सभी धर्मों के त्यौहार हमारे समाज की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे का प्रतीक हैं। नगर परिषद का प्रयास रहेगा कि हर पर्व और त्यौहार पर बेहतर से बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
:शेरा मिश्रा: