✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
त्योहारों की तैयारी को लेकर विजयराघवगढ़ पुलिस का पैदल मार्च
नियम विरुद्ध वाहनों को हटाने की हिदायत, थाना प्रभारी रितेश शर्मा रहे शामिल
कटनी।।विजयराघवगढ़ आगामी त्योहारों के मद्देनज़र विजयराघवगढ़ पुलिस ने गुरुवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाली। इस दौरान थाना प्रभारी रितेश शर्मा स्वयं पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सड़क किनारे व मुख्य मार्ग पर खड़े नियम विरुद्ध वाहनों को तत्काल हटाने की हिदायत दी गई।थाना प्रभारी श्री शर्मा ने कहा कि “त्योहारों के दौरान नगर में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों से अपेक्षा है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग दें।इस दौरान पुलिस ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से भी संवाद कर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
:शेरा मिश्रा: