थाना बडगांव पुलिस ने फायरिंग की घटना में वांछित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
अवैध असलहे व मोटरसाइकिल बरामद
सहारनपुर । थाना बडगांव क्षेत्र में बीते दिनों हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अवैध तमंचे 315 बोर, 6 जिंदा कारतूस तथा 2 बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 2 सितम्बर 2025 को ग्राम महेशपुर में मेले के दौरान हुए विवाद में विपक्षियों ने वादी के भाई नरेन्द्र पर जानलेवा फायरिंग कर दी थी, जिसमें नरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में थाना बडगांव पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित टीम ने शनिवार को बेलड़ा नहर पुलिया से अभियुक्त राजा पुत्र रामपाल, हर्ष पुत्र संजीव तथा समर उर्फ छोटू पुत्र सहेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पुरानी रंजिश व आपसी विवाद को लेकर मेले में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी।
*बरामदगी का विवरण इस प्रकार है*
3 तमंचे 315 बोर
6 जिन्दा कारतूस
2 मोटरसाइकिल (बिना नम्बर प्लेट) ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील शर्मा, उपनिरीक्षक लाखन सिंह, हितेश कुमार, पंकज मिश्रा, हेड कांस्टेबल रोहित चौधरी, विवेक कुमार व कांस्टेबल अमरदीप शामिल रहे ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़