नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी का नहीं हाईवे के किनारे फैली गंदगी पर कोई ध्यान
फतेहगंज पश्चिमी । जहाँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वच्छ भारत अभियान योजना के तहत करोडो रूपए योजनाओं में खर्च कर एक साफ स्वच्छ देश व प्रदेश बनाने की मुहिम चला रहे है लेकिन वही नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी इन सबको तखाल मे रखकर सिर्फ फाईलो मे साफ सफाई दर्शा कर सरकार की नीतियों को ठेंगा दिखाने का कार्य कर रही है। नगर पूरी तरीके से गंदगी से जूझ रहा है तथा राहगीरों का उस ओर से निकलना दूभर हो गया है। क्योंकि कूड़ा रोड पर आ गया है । बताते चले कि नगर पंचायत मे गंदगी के अंवार से सिर्फ चंद कदमो पर मकान तथा सौ मीटर की दूरी पर ही इंटर कॉलेज बना हुआ है जहां पर सैकडो छात्र छात्राएं विद्यालय को आते है तथा ऐसी जगह में बैठने को मजबूर है। गंदगी मे मृत जानवरो को भी लाकर डाल दिया जाता जिससे निकलने वाली बदवू तथा मृत जानबर को कैसे चील कुत्ते नोचते देखे जा सकते हैं। मगर जिम्मेदारो का इस ओर कोई ध्यान नही है। मृत जानवरो को नोचने वाले कुत्ते कब आंतकित हो जाये तथा किस के साथ क्या घटना घटित हो जाये इसकी जिम्मेदारी किस की है। फैले पड़े कूड़े को गोवंश खाते हैं जिससे गोवंश में बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है और सड़क किनारे कूड़े के साथ में पड़ी पॉलिथीन को खाने से गोवंश की मौत भी हो सकती है। सरकार नगर को सुंदर बनाने तथा नगर से निकलने वाले कूडे का निस्तारण करने को लेकर एमआरएफ सेंटरो पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है मगर फिर भी नगर पंचायत की हालत जस से तस बनी हुई है।
पूर्व में चेयरमेन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया की हम जल्द वहां पहुंचकर
कर्मचारियो से रास्ता साफ कर अंदर मैदान की तरफ कूड़ा कचरा डलवाया करेंगे।
लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही कूड़ा पड़ना प्रारंभ हो गया जिसके कारण कूड़ा गंगी रोड पर फैलने लगी वहां से पॉलीथिन और उनके खेतों की तरफ भी जाती है जिससे किसानों की फसल को समस्या उत्पन्न होती हैं।
कुछ समय पूर्व केवल कर दी गई थी।
खानापूर्ति
नगर पंचायत अध्यक्षा ने अपने पति के साथ मौके पर जाकर कूड़े को मशीन के द्वारा थोड़ा करवा दिया था । लेकिन फिर पहले से ज्यादा वही हालात उत्पन्न है और ई रिक्शा कूड़े की गाड़ियां है रोड की तरफ ही कूड़े को डाल दिया करते हैं, जिस कारण कूड़ा सड़क पर आ रहा है
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली