यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा श्रीमान पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत प्रथम दिवस में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले मोटर व्हीकल एक्ट में 162 चालकों के बनाए चालान//
ग्वालियर ।। 08.09.2025 ।। – माननीय पुलिस महानिदेशक के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु समय-समय पर दिशा-निर्देश जारी किये जाते है। हाल ही में माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष द्वारा प्रदेश का भ्रमण किया गया जिनके द्वारा प्रदेश में बहती सड़क दुर्घटना एवं बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो वाहन चालकों पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 08/09/2025 से दिनांक 22/09/2025 तक 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत आज शहर में यातायात के तीनों थानों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिंग लगाकर चैकिंग की कार्यवाही की गई ।
उक्त विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक के तीनों थानों ( यातायात कंपू, यातायात झांसी रोड, यातायात मेला) के द्वारा विभिन्न स्थानों पर यातायात का बल लगाकर चैकिंग की गई । उक्त चैकिंग की कार्यवाही में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान बनाए गए जिसमें बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध 87 चालान शमन शुल्क 26100, बिना सीटवेल्ट के वाहन के चालान 27 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर शमन शुल्क 13500 रुपए,नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 01 चालान शमन शुल्क राशि 1000 रुपए, ओवर स्पीड में वाहन चलाने वाले वाहन चालक का 01 चालान बनाकर शमन राशि 1000 रुपए, मोबाइल फोन पर बात कर वाहन चलाने वाले 04 चालकों पर कार्यवाही कर शमन राशि 4000 रुपए ,रॉग माइर बाहन चलाने वालो पर 27 वाहनों पर कार्यवाही कर शमन शुल्क 13500 रुपए ,विना लायसेन्स के 02 चालान राशि 2000 रुपए, बिना परमिट के 02 वाहन चलाते पाए जाने पर कार्यवाही कर 4000 रुपए शमन शुल्क एवं विना फिटनेस के वाहन चलाते पाए गए 01 वाहन चालक पर कार्यवाही कर 2000 रुपए चालान बना कर कुल 162 चालान बना कर कुल शमन शुल्क 73600 रुपए अधिरोपित की गई एवं वाहन को ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, नशे की हालात में वाहन न चलाने की समझाइश दी गई ।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात प्रभारी श्री कृष्णपाल तोमर,थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा , थाना यातायात प्रभारी श्री अभिषेक रघुवंशी,सूबेदार श्री राधाबल्लभ गुर्जर, सूबेदार प्रबल सिंह यादव एवं यातायात के तीनों थानों से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
रिपोर्ट गजेन्द्र सिंह यादव