लोक कल्याण मेला का आयोजन 17 से
नन्दगोपाल पाण्डेय ब्यूरोचीफ सोनभद्र
सोनभद्र।नगर पालिका परिषद सोनभद्र सीमान्तर्गत सभी स्ट्रीट वेंडर्स (रडी पटरी/ठेला/विक्रेताओं) को सूचित किया जाता है कि शासन के आदेशानुसार पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर, 2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान “लोक कल्याण मेला” का आयोजन नगर पालिका कार्यालय (सभाकक्ष) में किया जा रहा है।
मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मार्च 2030 तक पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन और विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस योजना को अब वित्तीय समावेशन को व्यापक बनाने, डिजिटल लेन-देन अपनाने को बढ़ावा देने, क्षमता निर्माण और वेण्डर्स और उनके परिवार को सामाजिक-आर्थिक उत्थान को सुनिश्चित करके इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए पुनर्गठित किया गया है।
पुनर्गठित योजना की मुख्य विशेषताएँ यह है कि पहली और दूसरी किस्त में ऋण राशि में वृद्धि की गयी है तथा पहली किस्त के ऋण 10,000 रुपये से बढ़कर 15,000 रुपये, दूसरी किस्त के ऋण 20,000 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये एवं दूसरा ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों के लिए यूपीआई-लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड का प्रावधान किया गया है।
इस प्रकार नये आवेदन करने, वेंडर्स प्रोफाइलिंग कराने, अपने खाते को एक्टिव कराने एवं बैंक सम्बंधित गतिविधियों के लिए पीएम स्वनिधि पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक वेंडर्स नये रोजगार के लिए एवं अपने रोजगार को बढ़ाने के लिए नवीन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान “लोक कल्याण मेला” नगर पालिका कार्यालय (सभाकक्ष) में उपस्थित होकर लाभ प्राप्त करें।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गयी।