ocation Ashoknagar MP
— राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद बामोरा की टीम ने मंगलवार को लाखाखेड़ी स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई प्रकार की अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिससे टीम के सदस्य असंतुष्ट नजर आए।
टीम ने पाया कि गौशाला में साफ-सफाई का अभाव है, गायों के लिए पर्याप्त चारे-पानी की व्यवस्था नहीं है, तथा बीमार गायों के उपचार की भी समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। कई गायें कमजोर हालत में पाई गईं, जिससे उनके समुचित पोषण पर सवाल उठे।
परिषद के सदस्यों ने गौशाला प्रबंधन से इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए। साथ ही, जिला प्रशासन से इस पर संज्ञान लेने की अपील भी की गई है।
टीम ने बताया कि गौशालाओं का मुख्य उद्देश्य बेसहारा और बीमार गौवंश की सेवा व संरक्षण है, ऐसे में इस तरह की अनदेखी बेहद चिंताजनक है। परिषद निकट भविष्य में पुनः निरीक्षण करेगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों को ज्ञापन भी सौंपेगी।
अध्यक्ष शिवजीत यादव उपाध्यक्ष अजय यादव मीडिया प्रभारी सपन श्रीवास्तव सचिब बाबू यादव महासचिव यशपाल यादव सदस्य गोलू यादव रविंद्र सेन विनय यादव विकेश यादव यशपाल यादव गौ सेवा समिति बामोरा उपस्थित रहे.
अशोकनगर से इंडियन टीवी न्यूज़ के साथ मोहन जाटव