कैमोर श्रमदान महाविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालय गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में तिलक कॉलेज कटनी ने मारी बाज़ी
मध्य प्रदेश कटनी ।।के कैमोर नगर स्थित श्रमदान महाविद्यालय में 20 सितंबर को अंतर महाविद्यालय गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। फ़ाइनल मुकाबले में तिलक कॉलेज कटनी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गर्ल्स कॉलेज कटनी को हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस अवसर पर विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक के पुत्र यश पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी अनुकृति पाठक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता का आनंद लिया और विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के दौरान आयोजित मंचीय कार्यक्रम में यश पाठक और अनुकृति पाठक का स्वागत भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, श्रमदान महाविद्यालय की प्राचार्य, पत्रकार संघ के सदस्यों और नगर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
पुरस्कार वितरण के दौरान यश पाठक ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा—
“जीतने वाले खिलाड़ी को जीत की खुशी मिलती है, लेकिन हारी हुई टीम को भी यह अनुभव उन्हें भविष्य में और अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है। खेल का सबसे बड़ा उद्देश्य खेल भावना और सीख है।”
इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी कैमोर मंडल अध्यक्ष भवानी राजा मिश्रा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता कैमोर नगर परिषद अध्यक्षा पलक नमित ग्रोवर एवं समस्त पार्षद गण, पत्रकार संघ कैमोर के अध्यक्ष अनिल चावला और समस्त सदस्य श्रमदान महाविद्यालय की प्राचार्य आशा तिवारी और महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ कैमोर नगर के गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों की उपस्थिति रही ।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट