थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, जांच जारी
क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने घटना की जानकारी मीडिया को दी
सहारनपुर । थाना चिलकाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुमझेडा में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की खबर सामने आई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मामले की त्वरित जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार घटनास्थल और आस-पास के क्षेत्रों में जांच कर रही है ताकि मामले की वास्तविकता सामने लाई जा सके। आगे की जानकारी मिलते ही हम आपको अपडेट देंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़