रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़
नर्मदापुरम
देवीदर्शन उत्सव समिति राजा मोहल्ला द्वारा इस वर्ष भी अठारह भुजाओं वाली माँ महिषासुरमर्दिनी की स्थापना की गई है। प्रतिदिन समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। महिला मंडल संयोजक श्रीमती आशा चौकसे ने बताया की माँ की आराधना मे बच्चे बड़े सभी बड़े उत्साह से शामिल हो रहे है। ये शहर की एकमात्र अठारह भुजाओं वाली प्रतिमा है जिसकी बड़े विधि विधान एवं नियमो का पालन करते हुए पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से शामिल होने का आव्हान किया है।