ईसागढ़ में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 का शुभारंभ
ईसागढ़, 25 सितम्बर।
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन तथा म.प्र. जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) सत्र 2025-26 का सत्रारंभ समारोह ईसागढ़ के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित हुआ। यह आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती एवं स्वदेशी जागरण सप्ताह (25 सितम्बर से 2 अक्टूबर) के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वय द्वारका प्रसाद पाठक ने नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को समाज सेवा, नेतृत्व और संगठन निर्माण के लिए सक्षम बनाएगा।
इस अवसर पर मेंटर्स रवि केवट, नारायण वैरागी, अमित शर्मा एवं अमित गोस्वामी ने भी उपस्थित छात्रों और प्रतिभागियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं जन अभियान परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें समाज के लिए उपयोगी योगदान हेतु प्रेरित करना है।