इंडिया टीवी ब्यूरो चीफ राजेश मौर्य
कुशीनगर: ट्रक और डीसीएम में टक्कर एक की मौत, दो गंभीर. पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया फोरलेन कट पर बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली से दरभंगा जा रहा ट्रक और डीसीएम ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक चालक प्रमोद यादव निवासी बेयरी चना, थाना बेयरी, जिला दरभंगा केबिन में बुरी तरह फंस गए।
पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गुरुवार की शाम एक ट्रक दिल्ली से दरभंगा के लिए जा रहा था। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लवनिया चौराहे के समीप पहुंचा था कि अचानक सामने से आ रहे ट्रेलर से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक प्रमोद यादव के साथ उनके दो पुत्रों विकास कुमार (15 वर्ष) और बिक्रम कुमार (12 वर्ष) ट्रक में भी सफर कर रहे थे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज लाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद हाइवे पर करीब एक घंटे जाम लगी थी जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद धीरे धीरे आवागमन बहाल हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के झपकी आने के चलते दूसरे ट्रेलर से सीधी भिड़ंत हुई थी। जिसमें ट्रक चालक पिता की मौत हो गई, दोनों पुत्रों का इलाज चल रहा है।