नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
इचाक के कुटुमशुकरी में 100 KV का ट्रांसफार्मर बदला गया, ग्रामीणों में खुशी
इचाक। हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड अंतर्गत कुटुमशुकरी गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या आखिरकार खत्म हो गई है। युवा नेता गौतम कुमार की पहल पर गांव का जला हुआ 100 KV का ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है, जिससे पूरे गांव में खुशी की लहर है।
पिछले कई दिनों से ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांववासी अंधेरे में रहने को मजबूर थे, जिससे उनके दैनिक जीवन और कामकाज पर गहरा असर पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए युवा नेता गौतम कुमार ने बिजली विभाग के अधिकारियों, कृष्णदेव प्रजापति और अशोक उपाध्याय से संपर्क किया। अधिकारियों ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया और एक नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गौतम कुमार ने कहा कि, “हमारी पहली प्राथमिकता गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना है। हमारा लक्ष्य समाज में हमेशा उजाला लाना है।” उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
नए ट्रांसफार्मर का विधिवत पूजा-अर्चना के बाद उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आदर्श युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, समाजसेवी अशोक साव, और संगठन के कई सदस्य जैसे कमल कुमार दास, पप्पू कुमार दास, साजन कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, प्रेम कुमार, संजय साहू, संदीप कुमार, सूरज कुमार, विश्व धारी रविदास, मुन्ना कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।