सहारनपुर। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में आज नई दृष्टि नवयुग राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में आज प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देते हुए कहा कि यदि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई ने की गई तो ग्राम प्रधान संगठन आंदोलन को विवश होगा।
आज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में गांव शंखलकी के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी के उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। अध्यक्ष संजय बालियां जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि विद्युत विभाग जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीङन कर रहा है। उन्होंने बताया कि विगत रात्रि 25 सितंबर को गांव शंखलकी में लगभग 11:30 व 12बजे के बीच विद्युत विभाग के जेई बघेल, एसडीओ अंबर प्रसाद, लाइनमैन प्रेम और फरमान के साथ जांच करने पहुंचे आरोप है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के घरों पर सीढ़ी लगाकर चढ़कर जांच की जबकि ऐसा कोई तरीका नहीं है उस समय कुछ लोग अपने घरों में सोए हुए थे और कुछ अपने घरों पर भी नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह होने पर सभी उपभोक्ताओं को कार्यालय बुलाया गया जहां उनसे रिश्वत के रूप में 15 से ₹10000 तक वसूले गए। अध्यक्ष संजय वालिया ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को उनके द्वारा रिश्वत स्वरूप ₹10000 दिए गए जिस पर जेई 19 स्वीकार किया है कि के द्वारा पैसे दिए गए हैं जिस पर स्पष्ट है कि विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह बेलगाम हो चुके हैं और जांच के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है। विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर भी उपभोक्ताओं का आर्थिक और मानसिक शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग करते कहा कि इस मामले की जांच कर उपभोक्ताओं का शोषण करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में ले जाए अन्यथा ग्राम प्रधान संगठन विद्युत विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को विवश होगा।
इस मौके पर प्रधान जावेद, इकराम,वसींद,गुल्लू,इमरान हसन, गुफरान, मांगेराम, शौकीन ,अलीम,मुनव्वर, तसव्वर, सोनू, चंद्रपाल, मुर्तजा समेत आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़