जे.वी. जैन कॉलेज में फ्लिपकार्ट का प्लेसमेंट ड्राइव, 32 छात्रों को मिली नौकरी
सहारनपुर। जे.वी. जैन कॉलेज, सहारनपुर में करियर काउंसलिंग सेल विभाग की ओर से फ्लिपकार्ट कंपनी का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ए.के.एस. जॉब प्लेसमेंट से आए श्री आशु कुमार शर्मा एवं श्री शेखर शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कंपनी की कार्यप्रणाली और करियर अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉ. ममता सिंघल ने भी विद्यार्थियों को इंटरव्यू की तैयारी और कंपनी से जुड़े अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए 5 दिवसीय एम्प्लॉयबिलिटी स्किल की ऑनलाइन कार्यशाला भी आयोजित की गई थी। प्लेसमेंट ड्राइव के अंत में इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें 32 छात्र-छात्राओं का चयन फ्लिपकार्ट कंपनी में किया गया। चयनित विद्यार्थियों को ₹17,130 वेतन पैकेज के साथ बोनस, फूड एवं ट्रांसपोर्ट की अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रो. लोकेश कुमार, डॉ. सुषमा, डॉ. कीर्ति अरोड़ा, एकांश कौशिक एवं विनोद कुमार उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़