उरई(जालौन):
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित दौरा 9 अक्टूबर क:
तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधिओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया इंदिरा स्टेडियम का निरीक्षण:
इंदिरा स्टेडियम,उरई में करेंगे जनसभा,कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित जनपद जालौन आगमन उरई के इंदिरा स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने की संभावना है । जिसके लिए जिले के सभी विधायक और जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। विदित हो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। कलेक्ट्रेट में पूर्ण हुए रिकॉर्ड रूम, ऐरी रमपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जूनियर से हाई स्कूल के भवन का लोकार्पण तथा ,उरई से इटौरा रोड तहसील भवन जैसी अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे साथ ही जनपद में मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री दूसरी बार इंदिरा स्टेडियम में उतरेंगे यही पर मुख्यमंत्री की जनसभा होगी जिसके लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के साथ विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और कालपी से विधायक विनोद चतुर्वेदी के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने तैयारियों को लेकर इंदिरा स्टेडियम पहुंचे जहां मंच के अलावा कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था के इंतजाम को अंतिम रूप देते हुए नजर आये । सुरक्षा में कोई चूक न हो इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार निभाते हुए नजर आ रहे है। फिलहाल लोकार्पण और शिलान्यास की सूची प्रशासन द्वारा तैयार होने लगी है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश