इंडियन टीवी न्यूज
सुशील चौहान
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम-तहसीलदार ने दवा दुकानों का किया निरीक्षण
➖
जिले में कफ सिरप जांच के लिए संयुक्त दल सक्रिय
➖
सिवनी:भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुपालन में कफ सिरप के उपयोग से बच्चों में गंभीर दुष्प्रभाव की आशंका को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशन में गठित संयुक्त जांच दल सक्रिय हो गए हैं।
कलेक्टर के आदेश के परिपालन में जिले की सभी तहसीलों में गठित दलों ने सोमवार को दवा दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधि भंडारों में रखी गई Coldrif Cough Syrup एवं Nextro DS Suspension जैसी प्रतिबंधित दवाओं की जांच की गई।दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि इन दवाओं की बिक्री न करने तथा मौजूदा स्टॉक की जानकारी संबंधित अधिकारी को देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए जिले में संदिग्ध प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री या उपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में सतत निगरानी रखें और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय को दें।